Virat kohli: The journey to become the king of cricket
Virat Kohli:The King of Cricket & his inspiring Journey
दिल्ली का एक लड़का आखिर कैसा बना क्रिकेट का बादशाह "The King Kohli"
विराट कोहली, नाम ही काफी है। एक ऐसा बंदा, जिसने दिल्ली की गलियों से निकलकर दुनिया की क्रिकेट पिच पर राज किया। जब बल्ला हाथ में आता है, तो सामने वाला गेंदबाज कांपता है। उसकी फिटनेस, उसकी एग्रेसन, और उसकी बल्लेबाजी का क्लास – सब कुछ अलग लेवल पर है।
शुरुआत से ही विराट में एक अलग जुनून था। बचपन में जब बाकी बच्चे खेलने में मस्त रहते थे, तब विराट को बस क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं दिखता था। वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया, कोच राजकुमार शर्मा के अंडर ट्रेनिंग की, और वहीं से सफर शुरू हुआ।
वो दिन भी याद है जब 2008 में विराट ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को दिखाया कि भारत को एक नया चैंपियन मिल गया है। उसी साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। शुरुआत में उतना धमाल नहीं मचा पाए, लेकिन जब मौका मिला, तो दुनिया को बता दिया कि ये लड़का लंबी रेस का घोड़ा है।
आईपीएल में भी विराट की कहानी कमाल की है। RCB ने उसे 2008 में टीम में लिया, और तब से लेकर आज तक वो उसी टीम के साथ हैं। 2016 में एक सीजन में 973 रन बनाए, जो आज तक कोई नहीं कर पाया। RCB भले ही अभी तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन विराट का डेडिकेशन कभी कम नहीं हुआ।
टेस्ट क्रिकेट में भी विराट ने अपने बल्ले से आग लगा दी। 2014 में जब धोनी ने अचानक टेस्ट से संन्यास लिया, तो विराट को कप्तानी मिली। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, हर जगह जाकर भारत को जीत दिलाई।
विराट की फिटनेस तो लेवल अलग ही है। उसने 2018 में नॉन-वेज छोड़कर पूरी तरह वेजिटेरियन बन गया। आज वो दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक है। उसकी मेहनत, डाइट और डेडिकेशन हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है।
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो 2017 में विराट ने अनुष्का शर्मा से शादी की। दोनों की जोड़ी को "Virushka" कहा जाता है। 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ।
रिकॉर्ड्स की बात करें, तो सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है। सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड भी विराट ने तोड़ दिया। वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट का एटीट्यूड, उसकी मेहनत, और क्रिकेट के लिए उसका पैशन उसे सबसे अलग बनाता है। लोग कहते हैं कि वो एग्रेसिव है, लेकिन यही एग्रेसन उसे खास बनाता है।
आज भी जब वो मैदान पर उतरता है, तो स्टेडियम में गूंजता है – "Kohli, Kohli, Kohli!"
विराट कोहली के कुछ अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स:
- एक सीजन में सबसे ज्यादा रन (973 रन, IPL 2016)
- सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000 और 12000 रन (वनडे इंटरनेशनल)
- दो बार T20 वर्ल्ड कप में "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" (2014 और 2016)
- ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान
- 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली की लाइफस्टाइल और फिटनेस
विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि फिटनेस आइकन भी हैं। सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करना, हेल्दी डाइट फॉलो करना और पूरी तरह शाकाहारी बनना, यही उनकी सफलता का राज है।
विराट कोहली का सोशल मीडिया प्रभाव
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 280 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
🔗 विराट कोहली का ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट
Comments
Post a Comment